Loading...
अभी-अभी:

गरियाबंद में चुनाव से पहले बढ़ रही कांग्रेस की मुसीबतें, सार्वजनिक मंचो से गायब हुए पार्टी जिलाध्यक्ष

image

Oct 9, 2018

पुरूषोत्तम पात्रा :  गरियाबंद जिले में वनवास काट रही कांग्रेस पार्टी की मुसीबतें चुनाव से पहले और भी बढ़ गयी है, पार्टी के जिलाध्यक्ष पिछले एक महीने से सार्वजनिक मंचो पर कहीं नजर नही आ रहे है, जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

9702 लोगो से 13828914 रुपये की ठगी का आरोप झेल रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैसाखुराम साहू पार्टी के लिए मुसीबत बन गये है, ईलाके के लोगो से ठगी का आरोप लगने के कारण पार्टी ना तो उनको चुनाव मैदान में उतारने का सहास दिखा पा रही है और ना ही हटाने की हिम्मत जुटा पा रही है, पार्टी के एक पूर्व मंत्री का वरदहस्त प्राप्त होने के कारण जिलाध्यक्ष की कुर्सी तो सलामत है, मगर खुद उनकी पार्टी के पदाधिकारी ही उनके पद पर बने रहने से चुनाव में पार्टी को नुकसान होने का दावा कर रहे है।

जब बात दुसरों पर आरोप लगाने की हो तो भला विपक्षी कैसे पीछे रह सकते है, इस मामले में भी भाजपा और जोगी कांग्रेस ने कांग्रेस की नीयत और नीति पर कडे सवाल खडे किये है। जिलाध्यक्ष बैसाखुराम साहू के खिलाफ भले ही फिंगेश्वर थाना में ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज हो गयी हो, और उसे पद से हटाना या बनाये रखना कांग्रेस का अंदरुनी मामला हो मगर फिलहाल जिलाध्यक्ष के नाम पर कांग्रेस को घेरने का विपक्षियों को एक जोरदार मौका जरुर मिल गया है।