Loading...
अभी-अभी:

चुनाव ख़त्म होते ही धान खरीदी केन्द्रों में किसानों का लगा जमावाड़ा

image

Nov 30, 2018

रमेश सिन्हा : पिथौरा सहित राजा डेरा, सरकडा, मुड़ीपार व आसपास के गांवों के धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी जोरों पर है, चुनाव ख़त्म होते ही धान खरीदी केन्द्रों में किसानों का जमावड़ा लग रहा है चुनाव ख़त्म होते ही क्षेत्र के किसान खेतो से धान कटाई कर धान बेचने खरीदी केन्द्र पहुंच रहे है। 

बता दें कि धान खरीदी केन्द्रों में भारी अव्यवस्था देखी जा रही है। धान का उठाव नहीं होने से किसानो को परेशानी हो रही है। ख़रीदी केन्द्रों मे धान जाम हो गये है खरीदी प्रभारी मनमानी कर रहे है। गौरतलब है कि शासन द्वारा खरीदी की जा रही धान बेचने के लिए कई किसान धान बेच तो रहे है पर धान का रेट बढ़ाने की भी बाते कर रहे है। 

किसानों की बात की जाए तो किसान असंतुष्ट है क्षेत्र के किसान काँग्रेस सरकार की आने की भी बाते कर रहे है। किसानों का कहना है कि काँग्रेस की सरकार बनाने से उन्हें धान का अच्छा रेट मिलेगा धान खरीदी केन्द्रों में अभी वर्तमान मे कम भीड देखी जा रही है किसान सरकार आने की प्रतीक्षा कर रहे है।