Loading...
अभी-अभी:

सीएम रमन की मतदाताओं को रिझाने की कोशिश, प्रत्याशी मेघा राम साहू का कर रहे समर्थन

image

Nov 5, 2018

रवि गोयल : प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाला सक्ती विधान सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज पहली चुनावी सभा की। सक्ती के सकरेली खुर्द में भाजपा के प्रत्याशी मेघा राम साहू को वोट देने के लिए मतदाताओ को रिझाने में रमन सिंह ने कोई कसर नही की। 

उन्होंने क्षेत्र की जनता से प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस को आडे हाथ लिया और कांग्रेस के सक्ती प्रत्याशी चरण दास पर तंज कसते हुए उन्हे मुसाफिर होना बताया और उनका स्थाई पता नही होने की बात कहते हुए चुनाव के बाद सक्ती ही नही छत्तीसगढ मे भी पता नही मिलने की बात कही। 

डां. रमन सिंह ने प्रदेश के खुशहाली और भय और भ्रष्टाचारमुक्त विकास के लिए भाजपा की जीत पक्की कहा और अब अपने विधान सभा के विकास के लिए मेघाराम साहू को रमन सिह समझ कर मतदान करने का आह्वान किया। डॉ. रमन सिंह ने मिडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस को सीडी कांड कर चरित्र हनन करने की साजिस करने वाली राजनिति करने का आरोप लगाया।