Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ः भाजपा महिला मोर्चा का सामूहिक इस्तीफा, बागियों को टिकट दिये जाने से नाराज

image

Dec 5, 2019

भूपेन्द्र सिंह - नगरी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रायगढ़ में प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, पर यह सूची जारी हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते और विरोध के स्वर फूटने लगे। रायगढ़ की भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने अपने अध्यक्ष समेत सामूहिक इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया। इस्तीफा देने वाली महिला मोर्चा की नेत्रीयों ने बताया कि वे पार्टी से लगभग 20 साल से जुड़ी हैं, दरी बिछाने से लेकर के भीड़ जुटाने तक का जवाबदारी बखूबी निभाया है, पर अचानक भारतीय जनता पार्टी में कुछ बागियों को टिकट दे दिया है, जिससे महिला मोर्चा की पूरी टीम काफी नाराज है।

पार्टी अपना निर्णय नहीं बदलती है तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे

महिला मोर्चा की नेत्रीयों का कहना है कि जो लोग विधानसभा और लोकसभा में पार्टी विरुद्ध काम किए हैं, पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बना दिया और महिला मोर्चा की अनदेखी कर पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को तवज्जो देकर हमारी अनदेखी कर रही है, जिससे नाराज होकर पूरी महिला मोर्चा की टीम ने सामूहिक इस्तीफा आलाकमान को भेजा दिया है। महिला मोर्चा का साफ कहना है कि पार्टी अपना निर्णय नहीं बदलती है तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे और पार्टी के विरुद्ध कार्य करेंगी। अभी नामांकन दाखिल दाखिला में शेष और 2 दिन बचा है। देखते हैं महिला मोर्चा के सामूहिक इस्तीफे का पार्टी आलाकमान पर क्या असर होता है और क्या पार्टी अपनी सूची में कुछ बदलाव करती है। पर यदि पार्टी आलाकमान इन महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी करती है तो निश्चित तौर पर इसका खामियाजा नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा और जिसका लाभ उनकी विपक्षी पार्टी कांग्रेस को मिलेगा।