Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की तैयारी में थे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

image

Aug 20, 2019

मनोज मिश्रेकर : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव दौरे को देखते हुए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रखी थी। स्थानीय कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप पुलिस ने प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीएम भूपेश
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार राजनंदगांव शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। जहां पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को काला झंडा दिखाने की तैयारी के गई थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में जिला प्रशासन के द्वारा सहसपुर दल्ली और खैरा क्षेत्र में आयोजित हाई स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को रोकने के मामले जमकर नारेबाजी की। इस स्कूल भवन का लोकार्पण भाजपा सांसद संतोष पांडे के हाथों किया जाना था। 

उद्घाटन से पहले ही भवन को किया सील
वहीं स्थानीय कांग्रेसी विधायक भुनेश्वर बघेल विधायक कि शिकायत पर प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर अनुमति नहीं लिए जाने का हवाला देते हुए हाई स्कूल भवन के उद्घाटन से पहले ही भवन को सील कर दिया था। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लोकतंत्र के लिए प्रशासन की इस कार्रवाई को ठीक नहीं बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को काला झंडा दिखाने की योजना बनाई थी। आज स्थानीय कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और इस मुद्दे सहित बिजली कटौती के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

प्रशासन के द्वारा इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान कहा कि प्रशासन के द्वारा इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। जिसका विरोध वे कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कहने पर हुए इस तरह की कार्रवाई की वजह से जनप्रतिनिधियों के सम्मान को ठेस पहुंचा है। जिसे लेकर वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को काला झंडा दिखाने इकट्ठे हुए थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले ही पुलिस को युवा मोर्चा के द्वारा काले झंडे दिखाए जाने की सूचना मिली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को उठा लिया। ऐसे में अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नई रणनीति बनाकर अपने आंदोलन को तेज करने की रूपरेखा भी बना रहे हैं।