Loading...
अभी-अभी:

भूपेश बघेल की नई सरकार बनने के बाद भी कर्ज माफी को लेकर किसानों में असमंजस की स्थिति बरकरार

image

Dec 19, 2018

रोहित कश्यप - छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की  सरकार बनते ही भूपेश बघेल की नई सरकार ने चुनावी वायदों को पूरा करते हुए कर्ज माफी और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने का ऐलान तो कर दिया है  मगर कर्ज माफी को लेकर किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है दरअसल असमंजस इस बात को लेकर है कि आखिर सिर्फ 2018 में ही लिए गए कर्ज को माफ किया जाएगा या 2018 से पूर्व भी लिए गए  कर्ज होंगे।

कर्ज  माफी पर स्पष्टता के सवाल पर मंगलवार को मुंगेली जिले के लालपुर धाम में आयोजित मेले में पहुंचे आरंग विधायक शिव डहरिया से सवाल पूछे गए तो उन्होंने  राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले कर्ज माफी और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने का जिक्र करते हुए कहा कि 2018 में जितने किसानों ने सहकारी बैंक व अन्य बैंकों से जो कर्ज  लिए हैं  उनके ही कर्ज माफ किये जाएंगे।