Loading...
अभी-अभी:

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने कांग्रेस मीडिया सेंटर कार्यालय का किया उद्घाटन

image

Feb 2, 2019

रोहित कश्यप : मुंगेली में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेस मीडिया सेंटर कार्यालय का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ही उपस्थित आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक दल और मीडिया एक ही सिक्के के दो पहलू हैं उन्होंने कहा कि मीडिया अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है।

मीडिया द्वारा की गई आलोचनाओं को  राजनीतिक पार्टियों को सकारात्मक रूप से  आत्मसात करने की जरूरत है तभी हमें सच्चाई की जानकारी हो पाएगी। अटल श्रीवास्तव ने उपस्थित कांग्रेसियों को वर्तमान समय में मीडिया के संसाधनों में आए बदलाव को भी स्वीकारते हुए समय के साथ साथ कदम पर कदम मिलाकर चलने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि आज मोबाईल भी मीडिया का एक प्रमुख  साधन है इसका सही इस्तेमाल अखबारों की कतरन व इलेक्ट्रॉनिक चैनलों द्वारा चलाई गई ख़बरों की लिंक को  मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में  हुए बदलाव में भी मीडिया का अहम योगदान है इसलिए मीडिया से सतत संपर्क में रहने की आवश्यकता है।