Loading...
अभी-अभी:

छुई खदान धंसने से एक महिला की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

image

Dec 16, 2018

सुशील सलाम - कांकेर जिले के दुधावा चौकी अंतर्गत सारवडी छुई खदान धंसने से एक महिला की मौत हो गई तथा एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई घटना आज लगभग 12 बजे की है जहाँ बरकई गाँव की जहां घरों की पुताई करने के लिए लगभग 20 से 25 महिलाये सारवडी छुई खदान गई हुई थी। सफेद मिट्टी निकालने के लिए गई हुई थी, चूंकि खदान काफी गहरी हो चुकी थी जिसमें छूही निकालने के लिए महिलाएं अंदर घुसी हुई थी इसी बीच अचानक ऊपर से खदान धंस गई और एक महिला दब गई।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

खदान धंसने से बाहर मौजूद महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई, इसके बाद महिलाओं ने आसपास के लोगों को सूचना दी और पुलिस को सूचित किया गया मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करके निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचित किया गया घायल महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं पुलिस के द्वारा मृतक महिलाओं की डेड बॉडी पीएम के बाद परिजनों को सौंप दी गई है।