Loading...
अभी-अभी:

महासमुंद में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, रावण दहन कर सत्य की जीत का दिया संदेश..

image

Oct 8, 2019

रेखराज : महासमुंद में असत्य पर सत्य की जीत दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन कर सत्य की जीत का संदेश दिया गया है। बता दें कि देर शाम हुई बारिश ने लोगों के उत्साह में थोड़ा खलल तो डाला लेकिन बावजूद उसके लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ रावणभाठा मैदान में नजर आई, जहां 35 फिट के रावण के पुतले का दहन पालिका प्रशासन के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में दिशा नाट्य मंच का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने लोगों को बांधे रखा। प्रशासनिक अमले के साथ स्थानीय विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष के साथ हजारों की संख्या में लोग रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए। रावण दहन के बाद सभी ने एक दूसरे को सोनपत्र देकर विजयादशमी की बधाई देकर आपसी भाई चारे का संदेश दिया है।