Loading...
अभी-अभी:

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई, मुख्यमंत्री नई भूमिका में आ गए - पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

image

Dec 10, 2019

आशीष तिवारी - कानून व्यवस्था और धान को लेकर भूपेश सरकार बीजेपी के निशाने पर आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मुख्यमंत्री नई भूमिका में आ गए हैं। दिल्ली में जाकर केंद्र को सुझाव देते हैं, दूसरे राज्यों में जाकर सुझाव देते हैं, लेकिन अपने राज्य को लेकर क्या कर रहे हैं?  रमन ने कहा, एक हफ्ते में सामूहिक बलात्कार की चार घटनाएं घटी हैं। ये आश्चर्य है कि चार बलात्कार की घटना प्रदेश में घटी, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से एक बयान नहीं आया। राजनांदगांव में बच्चे का अपहरण हुआ। इतना हौसला अपराधियों में बढ़ गया है कि घर के बाहर खेलते बच्चे का अपहरण हो गया।

धान खरीदी की प्रक्रिया और किसानों की नाराजगी पर भी सरकार को घेरा

डॉक्टर रमन ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की नियत साफ दिख रही है। 50 लाख मीट्रिक टन तक धान खरीदे जाने को लेकर षड्यंत्र रच रही है सरकार। किसानों से धान की जब्ती बनाई जा रही है। किसानों को चोर और अपराधी समझा जा रहा है। धान खरीदी को लेकर नए-नए फरमान जारी हो रहे हैं। आदेश में विसंगति है। धान खरीदी की सीमा प्रतिदिन, प्रति सोसायटी तय कर दी गई है। एक-एक दाना धान खरीदने की बात की गई थी। किसानों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। नए और पुराने बारदाने का पचास फीसदी रेशियो कर दिया गया है। सोसायटी पर दबाव बनाया जा रहा है। रमन ने कहा कि  छत्तीसगढ़ में किसानों को अब लग रहा है कि उन्होंने धान नहीं अफीम की खेती कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने तुगलकी आदेश को वापस ले।