Loading...
अभी-अभी:

RESULT/ जशपुर : 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, निखिल साव का प्रदेश में तीसरा स्थान

image

Jun 23, 2020

मिथलेश गुप्ता : आज छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है जिसमें शासकीय संकल्प संस्थान के छात्र निखिल साव ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रथ यात्रा के दिन इस बड़ी सफलता पर निखिल और उसके माता -पिता, दादी बहुत खुश हैं। वहीं इस खबर से पूरा अंकिरा गांव खुशियां मना रहा है। निखिल बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है। निखिल इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षक पिता - माता, संकल्प के शिक्षक और अपने क्लासमेट्स को दे रहा है।

निखिल अपनी सफलता का एक कारण खुद की कड़ी मेहनत को भी मानता है, रोज स्कूल की पढ़ाई के बाद निखिल 7 से 8 घण्टे सेल्फ स्टडी करता था। किसी भी विषय पर कोई भी डाउट्स हो तो शिक्षकों से डाउट्स क्लीयर करता था। प्रदेश के टॉप टेन में थर्ड रैंक पर आने की खुशी निखिल और इसके परिवार के लोगों पर साफ देखी जा सकती है। अब निखिल बायलॉजी लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहता है फिर डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है।