Loading...
अभी-अभी:

कोरोना वायरस से बचाव के शासन के दिशा निर्देशों पर महापौर एजाज ढेबर की बैठक

image

Mar 19, 2020

रायपुरः महापौर एजाज ढेबर ने निगम मुख्यालय के सभाकक्ष में बैठक की। जिसमें नोवल कोरोना वायरस से बचाव के शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर निगम की ओर से किए जा रहे उपायों की जानकारी पर सामान्य चर्चा और विचार विमर्श किया। उन्होंने एमआईसी सदस्यों सहित पार्षदों से अपने वार्डो में अधिकाधिक कार्य प्राथमिकता से करने का अनुरोध किया। इस दौरान निगम सभापति प्रमोद दुबे, आयुक्त सौरभ कुमार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्य और पार्षद उपस्थिति थे। आयुक्त ने पार्षदों को केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से जारी नोवल कोरोना वायरस के संबंध में दिशा निर्देशों और उसके पूर्ण परिपालन में नगर निगम द्वारा जोनो के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी।

प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे हेल्प डेस्क

आयुक्त ने पार्षदों को 31 मार्च तक नोवल कोरोना वायरस की हेल्प डेस्क स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रखने की जानकारी दी। आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने जोन 8 क्षेत्र के वार्ड कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पीआर ध्रुव और जोन 8 कमिश्नर प्रवीण सिंह गहलोत की उपस्थिति में जोन 8 के वार्ड कार्यालय में हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। जोन 7 के वार्ड कार्यालय बजरंग नगर के हेल्प डेस्क में निगम सामान्य प्रशासन विभाग अध्यक्ष रितेश त्रिपाठी ने जोन 7 के अधिकारियों से हेल्प डेस्क की व्यवस्था का निरीक्षण कर जानकारी ली। महापौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रायपुर नगर निगम के बजट प्रस्ताव के संबंध में भी चर्चा और विचार विमर्श किया गया।