Apr 29, 2019
मनोज मिश्रेकर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए नगर निगम आयुक्त और उनकी टीम ने आज कलेक्टर परिसर में सफाई कर स्वच्छता में भागीदारी सब की जिम्मेदारी का संदेश दिया।
लोगों से स्वच्छता की अपील
नगर निगम आयुक्त और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी आज सुबह हाथों में झाड़ू लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के गार्डन में पहुंचे। नगर नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने इस दौरान साफ- सफाई कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि राजनंदगांव शहर की आबादी लगभग दो लाख हैं। ऐसे में 2 लाख लोगों के द्वारा फैलाया गया कचरा महज पांच 600 लोग से साफ नहीं हो सकता। नगर निगम आयुक्त ने शहर के सभी लोगों से स्वच्छता में भागीदारी निभाने की अपील की।
मदर टैरेसा यूथ फाउंडेशन के मेंबर भी शामिल हुए
स्वच्छता अभियान के तहत किए गए इस विशेष सफाई अभियान में नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी के अलावा निरंकारी समाज और मदर टैरेसा यूथ फाउंडेशन के मेंबर भी शामिल हुए। इस दौरान काफी मात्रा में गार्डन से कूड़े इकट्ठे कर बाहर किया गया। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम द्वारा इस तरह का अभियान सतत चलाया जा रहा है, जिसमें अधिकारी कर्मचारी की सहभागिता भी अनिवार्य की गई है, ताकि आमजन इससे प्रेरणा ले सके।