Loading...
अभी-अभी:

नगर भटगांव को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा, नगर के लोगों ने किया बिलाईगढ़ विधायक रॉय का अभिनंदन

image

Nov 20, 2019

अखिल मानिकपुरी : नगर भटगांव को पूर्णत: तहसील के दर्जा दिए जाने पर नगर के लोगों में दौड़ पड़ी खुशी की लहर विधायक रॉय का किया भव्य रूप से स्वागत किया है। बता दें नगर पंचायत भटगांव के जनप्रतिनिधियों द्वारा कई वर्षों से नगर भटगांव को पूर्ण तहसील बानाने की मांग की गई थी लेकिन मांग पूरी नही हो पाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भटगांव आगमन पर नगर भटगांव को पूर्ण तहसील के दर्जा देने की बात कही गई थी। इस बात से नगर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला था लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद नगर पंचायत भटगांव को पूर्णतः तहसील का दर्जा दिया गया तो नगर के लोगो में खुशी दौड़ पड़ी है।

सीतला चौक में विधायक के लिए स्वागत कार्यक्रम
इसके बाद नगर भटगांव के जन कल्याण समिति एवं सद्भावना मंच और नगर के लोगों के द्वारा सीतला चौक में विधायक रॉय का स्वागत कार्यक्रम रखा है। जिसमें भटगांव के बस स्टैंड से आतिशबाजी और राउतनाचा के साथ लोगों के साथ विधायक पैदल चलते हुए सीतला चौक पहुच मंचासीन हुए,जिसके बाद व्यापारी संघ के द्वारा फूलमाला से स्वागत किया गया। इसके साथ ही पत्रकार संघ के द्वारा भी फूलमाला से स्वागत किया गया। इसके बाद नगर के सभी समाज के अध्यक्ष,व बड़े बुजुर्ग के द्वारा विधायक रॉय के स्वागत किया गया ,इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

विधायक ने लोगों का किया धन्यवाद
इसी तारतम्य में विधायक राय ने सभी लोगों का स्नेह बनाए रखने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि नगर भटगांव के दशहरा रंगमंच बनाने के लिए 5 लाख देने की बात कही। इसी के साथ नगर भटगांव के वार्ड नं.4 खइया पारा में रंगमंच के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की बात कही है। इसके साथ साथ नगर भटगांव में मुक्ति धाम के लिये 37 लाख देने को बात कही जिसपर नगर के लोगो ने विधायक रॉय को धन्यवाद दिया है। इसके बाद नगर के जन कल्याण समिति के द्वारा विधायक रॉय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया है।