Loading...
अभी-अभी:

बिलासपुरः नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी  

image

Apr 30, 2019

डब्बू ठाकुर- ग्रामीण अंचल बेलतरा बरभाठा में सुबह दिशा मैदान गए ग्रामीणों ने एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की लाश संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर झूलता देख कर हतप्रभ रह गए। तुरंत ही इसकी सूचना मृतिका के परिजनों को दिया। तब उन्होंने इसकी जानकारी रतनपुर पुलिस को दिया। पुलिस ने इस मामले की सूचना तहसीलदार को दिया। उसके बाद घटनास्थल पर रतनपुर पुलिस तुरंत पहुंच गई। जबकि 4 घंटे बाद नायब तहसीलदार घटनास्थल पर पहुंची। मृतिका के ससुराल वालों से पूछताछ किया। फिलहाल रतनपुर पुलिस ने मृतिका के परिवार वालों के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतरवाया। उसके पश्चात पंचनामा ब्यान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा पोस्टमार्टम पश्चात मृतिका के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल रतनपुर पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

नवविवाहिता का गांव में प्रेम प्रसंग किसी अन्य युवक से था

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बेलतरा के बरभाठा निवासी सुरेंद्र मरावी पिता मनहरण सिंह मरावी उम्र 28 वर्ष का मंडप 15 तारीख को गांव में हुआ। जिसकी शादी 17 अप्रैल को पाली थाना अंतर्गत राहा के पुनीता मरावी उम्र 20 वर्ष के साथ संपन्न हुआ। विवाह के बाद बारात दुल्हन को लेकर वापस बरभाठा पहुंची। 19 अप्रैल को विवाहिता के परिवार वाले चौथिया लेने के लिए बरभाठा पहुंचे। जहां पर 1 दिन रुकने के पश्चात परिवार वाले पुनीता को लेकर अपने घर चले गए। तब सुरेंद्र मरावी 20 अप्रैल को अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल राहा पहुंचा। अपने मायके से तब नवविवाहिता सुरेंद्र के साथ आना नहीं चाह रही थी। उसके पिता ने पुनीता को समझा-बुझा कर सुरेंद्र के साथ ससुराल भेजा था। ऐसी जानकारी सुरेंद्र ने अपने पिता को घर पहुंचने के बाद दिया।

ससुराल आने के बाद अपने ससुराल में सभी से बात करती थी लेकिन वह अपने पति से दूर रहती थी। बताया जाता है कि सुरेंद्र अपने कमरे के खाट पर सोता था, जबकि उसकी पत्नी जमीन पर सोती थी। 27 अप्रैल शनिवार को उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। इस बात की जानकारी सुरेंद्र ने अपने ससुराल वालों को भी दिया था। तब नवविवाहिता के माता-पिता बरभाठा पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने अपनी पुत्री को काफी समझाया-बुझाया था। गांव के उप सरपंच रोहित कौशिक ने रतनपुर पुलिस को बताया कि नवविवाहिता का गांव में प्रेम प्रसंग किसी अन्य युवक से था, जो कि 2 बार अपने गांव से भाग चुकी थी। नवविवाहिता की शादी उसके परिवार वाले जबरदस्ती सुरेंद्र के साथ कर दिए थे। यही इन दोनों के बीच में विवाद का कारण बना हुआ था।

परिवार वालों के पहुंचने के बाद मृतका के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया

रविवार और सोमवार की भोर 5 बजे नवविवाहिता की सास ने उसे उठाया। तब वह बर्तन लेकर आंगन में मांजने के लिए बाहर निकल गई। इसके बाद उसने आंगन में कपड़ा सुखाने वाली रस्सी को हसियां से काटकर अमरही खार के परसा पेड़ की शाख पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसे दिशा मैदान के लिए गये एक बुजुर्ग ने सुबह 5:30 बजे देख कर इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दिया। तब रतनपुर पुलिस ने सुबह 7 बजे नायब तहसीलदार श्वेता यादव को इसकी जानकारी दी। उसके पश्चात वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका के ससुराल वालों का बयान लिया। वहीं नायब तहसीलदार श्वेता यादव 11 बजे करीब बरभाठा पहुंची। जिसके चलते ग्रामीणों के बीच सवालिया निशान उठने लगा। वहीं मृतिका के परिवार वालों के पहुंचने के बाद मृतका के शव को पेड़ पर से नीचे पुलिस ने उतरवाया। उसके बाद मृतिका के परिवार वालों से पूछताछ बयान के उपरांत शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर मरचुरी भेज दिया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा पोस्टमार्टम पश्चात पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस मामले में वह मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

मृतिका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

अब सवालिया निशान यह उठ रहा है कि जब उसके घर में शौचालय था, तो वह क्यों खेत में दिशा मैदान के लिए गई। उसके बाद उसका शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। जहां पर मृतिका की कोई चप्पल नहीं मिली। यदि वह दिशा मैदान गई थी तो चप्पल पहनना वह कभी नहीं भूलती थी। इस मामले को लेकर मृतिका के दादा सुदन सिंह, पिता तेजराम उम्र 75 वर्ष तथा लड़की के पिता प्यारेलाल ने मृतिका के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उसके पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके बाद परसा के पेड़ पर लटका दिया गया है। वहीं लगातार उनकी पुत्री को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते थे। एक बार तो मृतिका ने फोन पर सूचना देकर अपने पिता को यह भी कहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या का प्रयास उसके पति के द्वारा किया गया था। वहीं मृतिका के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि लगातार उसके ससुराल वाले उनकी पुत्री को यह कह कर प्रताड़ित करते थे कि तुम्हारे पिता ने कोई दहेज नहीं दिया है।