Loading...
अभी-अभी:

RTI कानून का नहीं हो रहा पालन

image

Jul 8, 2017

मुंगेली : केंद्र सरकार द्वारा शासकीय कार्यो में पारदर्शिता रखने के मकसद से सूचना का अधिकार कानून लागू किया गया था। जिसके तहत आम नागरिक किसी भी शासकीय कार्यालयों में आवेदन कर के शासकीय कार्यो सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकता हैं लेकिन जिले के नगर पालिका में सूचना का अधिकार कानून को मजाक बना दिया हैं। यही वजह हैं कि इस कार्यालय में जानकारी मांगने पर नहीं दी जाती और आवेदक को सालों तक घूमना पड़ रहा हैं। अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को तो घुमाया ही जा रहा है लेकिन अधिकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि मुंगेली के बीजेपी के पूर्व विधायक तक को घुमाया जा रहा हैं। पूर्व विधायक जानकारी लेने के लिये पिछले डेढ़ साल से नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन आज तक उन्हें जानकारी नहीं दिया गया हैं। वही नगर के अन्य आवेदक भी अधिकारियों के आगे पीछे घूम-घूम कर थक गये हैं और अब न्यायालय जाने की बात कर रहे हैं। वही इस बारे में नगर पालिका के सीएमओ राजेश गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत जानकारी नहीं देना गलत हैं। ये आम जनता का अधिकार हैं जो उन्हें मिलना चाहिये। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके ऊपर कड़ी कार्यवाई की जायेगी। भले ही प्रदेश में बीजेपी की सरकार हैं लेकिन यहां के अधिकारी कर्मचारी इतने निरंकुश हो गये हैं कि वे लोग बीजेपी के पूर्व विधायक को भी चक्कर लगाने पर मजबूर कर दिया हैं।