Loading...
अभी-अभी:

स्वास्थ मंत्री टी.एस.सिंह देव ने कहा, राशन के लिए प्रदेश की जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं..

image

Jul 29, 2019

सुदीप कुमार उपाध्याय : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंह देव ने वाड्रफनगर के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकरो से चर्चा करते हुए बताया कि जिन लोगों का राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं हो सका है। उन्हें घबराने की जरूरत नही है। आधार केंद्रों में लोगों की भारी भीड़ व उनकी समस्याओं की बात पर उन्होंने बताया कि जब तक नया राशन कार्ड नही बन जाता तब तक पुराने कार्ड से ही राशन संबंधित परिवार को मिलते रहेगा।

ज्ञात हो कि शासन के आदेशानुसार 29 जुलाई तक प्रदेश में जोरो शोरों से राशन कार्ड नवीनीकरण किया जा रहा था क्षेत्र की जनता को आधार कार्ड बनवाने हेतु आधार सेन्टर व लोक सेवा केंद्र के काफी चक्कर लगाना पड़ा। बावजूद इसके कई लोगों के आधार अब भी नही बन पाए है उन लोगों के लिए ये राहत भरी खबर है कि आगामी दिनों में भी उन्हें पूर्व की तहर राशन मिलते रहेगा। राशन कार्ड के नवीनीकरण में आधार को प्राथमिकता के संबंध में सिह देव ने कहा कि आधर को केवल चिन्हांकित करने की एक प्रक्रिया है उसकी अनिवार्यता नही प्रदेश के एक एक नागरिकों को राशन अब मिलेगा।