Loading...
अभी-अभी:

धमतरीः भाजपा दिख रही चुनावी मूड़ में, पदयात्रा को लेकर तैयारियां शुरु

image

Mar 5, 2018

धमतरी। जिले में पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठकों का दौर जारी है, जहां पदयात्रा को लेकर भाजपा के पदाधिकारी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

वहीं बैठक में प्रदेश के मंत्री अजय चंद्राकर शामिल हुए, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पदयात्रा के संबंध में जिम्मेदारी सौंपी हैं।साथ ही कार्यक्रम की गतिविधियों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

10 किमी. का सफर तय करेगी रोजाना...

दरअसल जिले के तीनों विधानसभाओं में भाजपा द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया जाना है, जो रोजाना तकरीबन 10 किमी. का सफर तय करेगी। वहीं इस पदयात्रा में सांसद विधायक सहित सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

घर घर जाकर देंगे योजनाओं की जानकारी...

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ता राज्य और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर जाकर आम जनता को देंगें। वहीं योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जनजागरण भी करेंगे, इसके अलावा मुख्यालय और बड़े गांव सहित नगर पंचायतों में सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

बहरहाल पदयात्रा के बहाने भाजपा पूरी तरह से चुनावी मूड़ में नजर आ रही है।अब देखना ये होगा कि भाजपा की यह पदयात्रा कितनी कारगर साबित होती है।