Loading...
अभी-अभी:

युवा मोर्चा ने संभाला भाजपा का सदस्यता अभियान, अधिक से अधिक युवाओं को दिला रहे पार्टी की सदस्यता

image

Jul 27, 2019

दिलशाद अहमद : भाजपा का पूरे देश में सदस्यता अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर मुख्यालय में भी भाजयुमो के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भाजयुमो ने आज मुख्यालय के महाविद्यालय में भाजपा का सदस्यता अभियान आयोजित किया था जिसमें सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय सह प्रभारी प्रज्जवल बस्टा मुख्य रूप से मौजुद थीं।

प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा अभियान में शामिल
इसके साथ ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा भी इस अभियान में शामिल हुए।भाजपा पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है जिसमें लक्ष्य का साठ फिसदी टारगेट भाजयुमो को पूरा करने का जिम्मा दिया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए युवा मोर्चा हर स्तर पर सदस्यता अभियान चला रहा है और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में जोड़ने का काम कर रहा है।

युवाओं को दिलाई जा रही पार्टी की सदस्यता
युवा मोर्चा ने आज नगर के शासकीय महाविद्यालय द्वार के पास अपना सदस्यता अभियान आयोजित किया था जिसमें महाविद्यालय में पढ़ने वाले युवा और युवतियों को पार्टी की सदस्या दिलाई। पार्टी सदस्यता अभियान को मजबूती से चला रही है यही कारण है कि राष्ट्रीय सह प्रभारी जैसे दिग्गज मण्डल स्तर पर जाकर कार्यकताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। यहां पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष और सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय सह प्रभारी प्रज्जवल बस्टा हिमाचल प्रदेष से पहुंची थीं जिन्होंने स्थानीय नेताओं के कार्यकुशलता को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। इस अभियान में नये युवक युवतियों को भाजपा के साथ जोड़ा जा रहा है,साठ फीसदी कार्य युवामोर्चा कर रहा है,यहां खासकर कन्या शक्ति संयोजिका एक गठन है जिसका कार्य काफी सराहनीय है इस संगठन में नई युवतियों को जोड़ा जा रहा हैयहां की संगठन काफी उर्जावान है।