Jul 27, 2019
मुकुल शुक्ला : सागर जिले के बण्डा नगर में शनिवार की शाम एक युवक की करेंट लगकर छत से गिरने से मौत पर नगर मैं बवाल मच गया। यह युवक नगर में निर्माणाधीन शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिस्त्री का काम कर रहा था। मृतक युवक का नाम खुमान अहिरवार है।
युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और नगरवासियों ने सागर कानपुर हाइवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। लोगों का कहना था कि अगर तत्काल इलाज मिल जाता तो मृतक की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने मांग करते हुए डॉक्टर पर कार्यवाही तथा मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिलाये जाने की बात की।
शाम 7 बजे से रात्रि 11बजे तक चले इस चक्काजाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। यह चक्काजाम 3घंटे चला प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की समझाइश पर परिजन राजी हुए और चक्काजाम समाप्त हुआ।