Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ में पहली बार इस एप के माध्यम से बच्चों को मिलेगा तत्काल रिजल्ट..

image

Oct 11, 2019

शिवम मिश्रा : राज्य में पहली बार एप के माध्यम से कक्षा पहली एवं दूसरी की परिक्षाएं होंगी। कक्षा तीसरी से आठवीं तक सर्वाधिक आंकलन होगा। परीक्षा के एक दिन पहले पासवर्ड दिया जायेगा, यह पासवर्ड प्रोटेक्टेड होगा। कक्षा पहली और दूसरी आंकलन में प्राप्त अंको की एप में तुरंत एंट्री हो जायेगी। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के डाटा की प्रविष्टि उत्तरपुस्तिका जांचने के बाद होगी।

बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए गए है। इसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने बताया की बच्चों को ज्यादा एक्टिव बनाने के लिए यह ऐप लाया गया है, क्योंकि उन पर पड़ाई का बोझ इतना रहता है, कि उनके बोझ को कम करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ एप के माध्यम से रिजल्ट उनको तत्काल मिलेगा। पहली और दूसरी के हिंदी माध्यम की क्लासेस कल से शुरु होने जा रही है। उससे उनकी गुणवत्ता में सुधार होगी। छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा किया जा रहा है।