Loading...
अभी-अभी:

गरियाबंद जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, 15386 बोरा धान को किया जब्त

image

Nov 21, 2019

पुरूषोत्त्म पात्रा : गरियाबंद जिला प्रशासन ने अवैध धान जब्ती की जिले में अबतक की सबसे बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बिचौलियों द्वारा ओडिसा से लाकर डंप किये गये 15386 बोरा धान को जिला प्रशासन ने छापामार कार्यवाही के दौरान जब्ती बनाया है।

धान को किया जा रहा डंप
धान के ढेर को देखकर आप सहज ही अंदाजा लगा सकते है कि बिचौलियों द्वारा कितनी बडी मात्रा में धान को किस तरीके से डंप किया गया है। जिला प्रशासन को जैसे ही इसकी खबर मिली तो कलेक्टर श्याम धावडे और एसपी एमआर आहिरे दलबल के साथ बिचौलियों की धरपकड के लिए निकल पड़े है। जिले का पूरा प्रशासनिक अमला बुधवार को देर रात तक ओडिसा सीमा से लगे गॉवो में खाक छानने में जुटा रहा है। प्रशासन ने एक के बाद एक कुल पांच गांवो में 6 स्थानों पर दबिश देकर 15386 बोरा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ करोड से ज्यादा आंकी गयी है। बिचौलियों ने ये धान औडिसा से लाकर डंप कर रखा था। तेतलखुंटी में कांग्रेस के एक बडे पदाधिकारी के घर से भी 10 हजार बोरा धान की जब्ती की गयी, बिचौलिए प्रदेश में समर्थन मुल्य पर धान खरीदी शुरु होने पर इसे खपाने की फिराक में थे मगर जिला प्रशासन ने इनके मंसूबो पर पानी फेर दिया है।

ओडिसा से धान तस्करी
बिचौलियों ने जिन तरीको को अपनाकर ओडिसा से धान की तस्करी की है उसे देखकर और सुनकर आपके भी होश उड जायेंगे, जिला प्रशासन ने देवभोग और मैनपुर विकासखंड के ओडिसा सीमा को जोडने वाले सभी रास्तों पर बौरीकेटस लगाये तो तस्करों ने पगडंडी का सहारा लेना शुरु कर दिया, रातभर मोटरसायकिलों के जरिये ओडिसा से धान की तस्करी शुरु कर दी है। जिला प्रशासन ने अब बिचौलियों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए नयी स्ट्रेटजी तैयार की है, जिसके तहत राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन मिलकर बिचौलियों की धरपकड़ करेंगे।

जिला प्रशासन ने बिचौलियों की नींद उड़ाई
जिला प्रशासन की ताबडतोड कार्यवाही से बिचौलियों के हौंसले पूरी तरह पस्त हो गये हैं, जो बिचौलिये जिला प्रशासन की पकड में नही आ पाये अब उनकी भी अपना धान खपाने की हिम्मत नहीं हो रही है। जिला प्रशासन ने आगे भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रखने की बात कहकर बिचौलियों की नींद उडा दी है।