Loading...
अभी-अभी:

हिस्ट्रीशीटर पूजा गैंग का आतंक: छात्रों को बंधक बनाकर लूट और छेड़खानी

image

Nov 17, 2025

हिस्ट्रीशीटर पूजा गैंग का आतंक: छात्रों को बंधक बनाकर लूट और छेड़खानी

रायपुर के कमल विहार इलाके में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को बंधक बनाया। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पूजा ने छात्रों पर गलत गतिविधियों का आरोप लगाया, मारपीट की, छात्राओं से छेड़खानी की और प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया। आरोपियों ने नगदी, मोबाइल, लैपटॉप और मोपेड सहित डेढ़ लाख रुपए का सामान लूट लिया। पुलिस में शिकायत के बावजूद केवल मारपीट का केस दर्ज हुआ, जबकि आरोपी फरार हैं।

घटना का विवरण

14 नवंबर की रात अमलीडीह की एक 30 वर्षीय छात्रा अपनी सहेली के साथ भाई को दवा देने कमल विहार गई थी। लिफ्ट में पूजा सचदेवा, निखिल सचदेवा और उनके नशेड़ी साथी मिले। पूजा ने छात्रा को पकड़कर भाई के फ्लैट में ले जाकर सभी को बंधक बनाया। पहले पिटाई की, फिर रंगदारी मांगी। केवल सात हजार मिलने पर एटीएम से नौ हजार निकलवाए। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और सामान लूटकर भाग गए। दो महीने पहले पूजा ने बैरनबाजार छात्रावास में गार्ड से मारपीट की थी।

आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड

पूजा सचदेवा (रावतपुरा कॉलोनी) पर 2005 से मारपीट, हत्या, बलवा और गांजा तस्करी के 18 केस। मोनिका सचदेव (ओसीएम चौक) 2011 से हत्या और तस्करी में शामिल। मुस्कान रात्रे (मौदहापारा) पर 24 मामले। पलक नागवानी और विर्दी साहू को जल्द निगरानी सूची में डाला जाएगा। शहर में 126 नए गुंडे और 26 हिस्ट्रीशीटर जोड़े गए।

Report By:
Monika