Loading...
अभी-अभी:

कोरबा : वन विभाग के अशोक वाटिका में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

image

Nov 21, 2019

मनोज यादव : वन विभाग के अशोक वाटिका में युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। घटना की सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। जहां शव पहचान पंप हाउस नहर किनारे निवासी रवि शंकर कुर्रे उर्फ वीरू के रूप में की गई। मृतक के परिजनों की माने तो कुछ दिनों पहले घर पर पति पत्नी के बीच विवाद हो रहा था इस दौरान पड़ोसियों ने रवि की पिटाई कर दिया था।मारपीठ के घटना के बाद उसकी पत्नी अपने मायके चले गई।कल शाम अपनी पत्नी को मनाने 15 ब्लॉक पंप हाउस गया हुआ था उसके बाद घर नही लौटा सुबह जानकारी मिला की रवि ने फांसी लाग कर जान दे दी है।

मृतक के परिजनों की माने तो रवि की पत्नी के घर से चले जाने और मरपीठ के घटना के बाद से दुखी था और अब वो जीना नही चाहता ये बोली का रट्टा लगा रहा था। घटना की सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारते पंचनामा कार्यवाही की है।