Loading...
अभी-अभी:

Suicide Case/नववि​वाहिता ने केरोसीन डालकर खुद को लगाई आग, 15 दिन पहले हुई थी शादी

image

Jun 29, 2020

ओम शर्मा : राजधानी के कुशालपुर इलाके के डबरीपारा में 25 वर्षीय नवविवाहिता ने खुद के ऊपर केरोसीन डालकर खुदखुशी कर ली। बता दें कि, घटना रविवार तड़के सुबह 6:30 बजे के आसपास की है। महिला द्वारा आत्महत्या करने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। 

15 दिन पहले हुई थी महिला की शादी
इस मामले में पुरानी बस्ती थाना कंटेंनमेंट होने के कारण डीडी नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक लोहरसी पाटन निवासी राजकुमारी ध्रुव की 15 दिन पहले ही तेजराम ध्रुव नाम के व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। मृतका का पति पेंटर है। रविवार सुबह 6:30 बजे अपने बेडरूम से लगे एक कमरे में उसने खुद के ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। इस घटना से राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई है। 

घटना स्थल पर कोर्द सुसाइड नोट नहीं मिला
मृतका अपने पति, सास ससुर और जेठ जेठानी के साथ रहती थी। उसकी जेठानी जब नहाकर निकली, तो कमरे से धुआं निकलने पर उसने बाकी लोगों को इसकी सूचना दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की क्या वजह हो सकती है इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।