Loading...
अभी-अभी:

भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची में रमन सिंह को नहीं किया शामिल

image

Oct 14, 2019

चंद्रकांत देवांगन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई के सिविके सेंटर स्थित कला मंदिर पहुंचे, जहाँ सेक्सोफोन की दुनिया कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सीएम भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है लेकिन प्रदेश के बाहर कहीं भी उनका न दौरा और न ही कोई जिम्मेदारी दी गई है। 

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने उसे पहले नकारा और अब भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी नकार दिया है। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। वहीं पार्षद के जरिए खरीद फरोख्त कर महापौर चुनने के आरोप पर कहा कि मुझे याद है पांच साल पहले रमन सिंह चुनाव नहीं कराना चाहते थे। हम लोग सुप्रीम कोर्ट जाकर चुनाव कराए थे। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम शामिल नहीं किया है।