Loading...
अभी-अभी:

जंगलों में भोजन बना रहे थे नक्सली, जवानों की आहट सुनकर शुरू कर दी गोलाबारी

image

May 7, 2019

खिरेन्द्र यादव : कोंडागांव जिला अंतर्गत मर्दापाल क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग पर निकले जवानों व नक्सलियों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली। जवानों की जवाबी कार्यवाही में नक्सली भाग खड़े हुए। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ऑपरेशन प्रभारी रमन उसेंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र में जवानों का संयुक्त दल  रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे निरीक्षक रमन उसेंडी के नेतृत्व में डीआरजी, एसटीएफ,थाना बल  के जवान निरीक्षक रमन उसेंडी के नेतृत्व में ऑपरेशन के लिए निकले थे। 

एसटीएफ जवानों की आहट सुनकर नक्सलियों ने शुरू की गोलीबारी 
बता दें कि दल ने हासेल की ओर से मूवमेंट शुरू किया। घने जंगलों व पहाड़ी किनारे ग्राम अलवाड़ ,तुमड़ीवाल पंचायत के पास नक्सली प्रातः लगभग 8:00 बजे भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक एसटीएफ जवानों की आहट सुनकर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की। 

जवानों की जवाबी फायरिंग
जवानों ने जवाबी फायरिंग करते हुए नक्सलियों को घेरने की कोशिश की पर स्थानीय पहाड़ी व जंगल से वाकिफ नक्सली तुमडीवाल, कीलम, बेचा की ओर भागने में सफल हुए। नक्सलियों की संख्या लगभग 10 से 15 के करीब रही। स्थल से जवानों ने भोजन बनाने के बर्तन, कपड़े, दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की।