Loading...
अभी-अभी:

गर्मी और उमस से लोगों का हाल-बेहाल, बारिश नहीं होने से तापमान 39.6 डिग्री तक पहुंचा

image

Jun 26, 2019

ओम शर्मा : प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद झमाझम बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली ​है, लेकिन उसके बाद अब पानी नहीं गिरने से तापमान फिर बढ़ गया है। गर्मी और उमस से लोगों का हाल-बेहाल है। मानसून के प्रवेश से रायपुर का तापमान काफी नीचे आ गया था लेकिन कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान 10 डिग्री तक बढ़कर 39.6 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

राजधानी समेत पूरा प्रदेश गर्मी और उमस की चपेट में है। हालांकि मौसम ने संकेत दिए हैं कि बारिश के लिए एक सिस्टम बन रहा है जिसके कारण प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में भी शाम तक बूंदाबांदी होने की संभावना है। तामपान में विशेष परिवर्तन की संभावना कम है फिर भी आज तापमान में कुछ गिरावट आयेगी और कल से तापमान में लगातार कमी दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम भी बन रहा है जिसका छग में असर 30 जून के आसपास दिखेगा।