Loading...
अभी-अभी:

मुक्ति धाम सेवा समिति ने उठाया पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा, 1 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

image

Jun 26, 2019

दीपेश शाह : लगातार शहर में विकास के नाम पर चल रहे पेड़ों की कटाई से शहरवासी आक्रोशित थे इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने अब आगे बढ़कर शहर में कोई पेड़ नहीं काटने का मन बनाते हुए नई कलेक्ट्रेट यानी कंपोजिट भवन से बड़े पैमाने पर पौधारोपण की शुरुआत कर दी है। 

संस्था ने उठाया पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा
यहां पर्यावरण पर प्रतिदिन काम करने वाली संस्था मुक्ति धाम सेवा समिति ने भी बीड़ा उठाया है और आज उसी के तहत फॉरेस्ट विभाग नगर पालिका विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से पौधारोपण कार्य किया गया। विदिशा कलेक्टर के मुताबिक शहर में 10 हजार और जिले में 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

पेड़ काटने को लेकर लोग आक्रोशित
विकास के नाम पर शहर में जबरदस्त पेड़ काटने को लेकर लोग आक्रोशित थे इसको लेकर सामाजिक संस्थाएं पर्यावरण के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थी और आज इसकी शुरुआत बहुत बड़े पैमाने पर की। ग्रीन विदिशा मूवमेंट के तहत की गई है। जिसमें शहर के विधायक शशांक भार्गव नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एडीएम जिला प्रशासन के लोग बीएफ पूरा फॉरेस्ट का अमला समेत शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं और पर्यावरण प्रेमियों ने आज सुबह की शुरुआत सैकड़ों की तादाद में पौधा रोपित कर नया संकल्प लिया की बहुत आवश्यक होगा तभी विकास के नाम पर पौधे काटे जाएं। अन्यथा उन्हें बचाने की मुहिम अब जनता जनार्दन करेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मों के धर्मा 4 भी मौजूद थे।