Loading...
अभी-अभी:

सोने की बेबी डॉल अब बनेंगी मोम की

image

Jan 19, 2018

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का मोम का पुतला मैडम तुसाद में लगाया जाने वाला है। सनी लियोनी का मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। इसे दूसरी मशहूर हस्तियों के पुतलों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। सनी लियोनी ने कहा, मैं दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपना पुतला लगाए जाने के लिए चुने जाने पर मैडम तुसाद की आभारी हूं। यह पहला अवसर है जबकि मैने सीटिंग दी है और इस अछ्वुत अनुभव के लिए मैं पूरी टीम की आभारी हूं। लंदन से आया विशेषज्ञ कलाकारों का एक दल मुंबई में सनी से मिला, जहां उन्होंने 200 से ज्यादा विशेष नाप और तस्वीरें लीं ताकि एक प्रमाणिक आकार की रचना की जा सके।