Loading...
अभी-अभी:

मशहूर अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन

image

Oct 1, 2018

कृष्णा की उम्र 88 वर्ष थी और अब तक वो कपूर खानदान की सबसे बड़ी सदस्य थीं बताया जा रहा है कि कृष्णा ने आज सुबह 4 बजे ही दम तोड़ दिया था कृष्णा राज कपूर रणधीर कपूर, ऋतू कपूर नंदा, ऋषि कपूर, रीमा कपूर जैन और राजीव कपूर की मां थीं और करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर, अरमान जैन, निखिल नंदा, रिद्धिमा कपूर साहनी, नताशा नंदा और आदर जैन की दादी और नानी थीं।

कृष्णा पिछले दो साल से सांस फूलने की बीमारी से पीड़ित थीं और इसके चलते उनकी कई बार तबियत भी बिगड़ चुकी है रवीना टंडन ने कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए दी है उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि- कपूर परिवार के लिए बहुत की घड़ी है उनके परिवार की सबसे वरिष्ठ नागरिक कृष्णा राज कपूर का आज सुबह निधन हो गया है भगवान उन्हें शक्ति प्रदान करे और उनकी आत्मा को शांति दें ओम शांति रवीना के अलावा बिजनेसमैन सुहेल सेठ ने भी कृष्णा राज कपूर के निधन पर ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया।

आपको बता दें कृष्णा राज कपूर ने हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राज कपूर से साल 1946 मई में शादी की थी साल 1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा ने ही उनके पूरे परिवार और अपने 5 बच्चों की परवरिश की थी।