Loading...
अभी-अभी:

SUICIDE CASE/रिया चक्रवर्ती के बाद अब मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की सबसे खास दोस्त से की पूछताछ

image

Jun 23, 2020

सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन के चलते 14 जून 2020 को फांसी लगा ली थी। वहीं अब इस केस में एक नया मोड आ गया है। बता दें कि इस पूरे मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस केस में अब तक 16 लोगों से पूछताछ की है। मुंबई पुलिस ने कल 22 जून को सुशांत सिंह की सबसे खास दोस्त रोहिणी अय्यर से भी पूछताछ की है।

मुंबई पुलिस ने की रोहिणी अय्यर से पूछताछ
जानकारी के अनुसार रोहिणी अय्यर बांद्रा पुलिस स्टेशन में कल सुबह पहुंची और दोपहर के बाद वहां से निकलीं। वहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि रोहिणी ने अपने बयान में क्या कहा है। इसी के साथ कई रिपोर्ट्स का कहना है कि उनसे सुशांत की पर्सनल लाइफ और उनकी दोस्ती के बारे में पूछा गया है। 

रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे हुई पूछताछ
दरअसल इन सभी के अलावा यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह के एक और करीबी को सवाल-जवाब के लिए समन जारी किया गया है। पुलिस ने इस शख्स पहचान का छुपाकर रखा हुआ है। इसके पहले मुंबई पुलिस ने 18 जून को रिया चक्रवर्ती से लगभग 10 घंटे पूछताछ की थी।

2019 से डिप्रेशन में थे सुशांत सिंह राजपूत
वहीं रिया ने पूछताछ के दौरान बताया था कि, यशराज फिल्म्स की फिल्म मेरे डेड की मारूति की शूटिंग के दौरान उनसे पहली बार मिले थे और इसके बाद कई पार्टियों में मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। इसके अलावा रिया ने बताया था कि साल 2019 में सुशांत ने मुझे प्रपोज किया था। सुशांत ने मुझसे कहा 'मैं indirectly तुमसे नहीं कह सकता इस वजह से सीधे कह रहा हूं। मैं तुम्हें पसंद करता हूं। तुम्हें अपनी गर्लफ़्रेंड बनाना चाहता हूं। इसी के साथ रिया ने बताया उन्हें भी सुशांत पसंद थे और दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें सितंबर 2019 में दिल बेचारा फ़िल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे।