Loading...
अभी-अभी:

इस दिन होगी प्रियंका और निक की शादी, होगा डबल सेलिब्रेशन

image

Jul 31, 2018

इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका और निक की शादी के चर्चे हो रहे हैं निक और प्रियंका अपनी शादी की वजह से बहुत समय से चर्चाओं में हैं कुछ समय पहले ही प्रियंका के हाथ में डायमंड रिंग नजर आई थी जो उन्हें निक ने दी थी निक ने प्रियंका से उनके बर्थडे पर सगाई कर ली है खबरों की माने तो दोनों की शादी की डेट फाइनल हो गई है जी हाँ दोनों की शादी की एक डेट फाइनल हो गई है जो 16 सितंबर की है दरअसल में 16 सितम्बर को प्रियंका के बॉयफ्रेंड निक जोनस का जन्मदिन है इस वजह से प्रियंका और निक शादी भी इसी दिन करेंगे।

निक के आने वाले जन्मदिन पर वह 26 साल के हो जाएंगे प्रियंका और निक डबल सेलिब्रेशन करना चाहते हैं इस वजह से दोनों ने शादी की डेट 16 सितंबर फाइनल की है पहले कहा जा रहा था कि दोनों की शादी अक्टूबर में होगी लेकिन अब सभी बातों को झूठ बताते हुए यह खबर आई है कि दोनों इसी साल सितम्बर में शादी के बंधन जाएंगे अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि दोनों की शादी इंडियन रीती-रिवाज से होती है या फिर किसी और रीती-रिवाज से निक और प्रियंका ने प्रियंका के जन्मदिन पर सगाई की है और अब निक के जन्मदिन पर शादी की प्लानिंग है।

दोनों अपने-अपने जन्मदिन को अपनी जिंदगी के ख़ास लम्हों में शामिल करना चाहते हैं इसी वजह से दोनों ने यह तय किया आपको पता होगा कि प्रियंका सलमान खान कि फिल्म भारत में नजर आने वाली थीं लेकिन उन्होंने अब भारत छोड़ दी है और एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गईं हैं।