Loading...
अभी-अभी:

ढोल बजाने की बात को लेकर आपस में संघर्ष, कई लोग घायल

image

Oct 21, 2017

सिहोर : बीती रात आष्टा के नजदीक कुरावर में दो समुदाय में आपस में जबरदस्त मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के करीब 16 लोग घायल हो गए, जिसमें औरतें भी शामिल हैं। ये सभी लोग मालवीय समुदाय के है। बताया जा रहा है कि संघर्ष की वजह ढोल बजाना था। एक पक्ष ढोल बजा रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था।

देखते ही देखते ये मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोगों में एक दूसरे पे लाठी से हमला कर दिया। इसमें ड्यूटी करके घर लौट रहा एक होमगार्ड जवान भी घायल हो गया है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।