Loading...
अभी-अभी:

3 युवकों पर हुआ चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

image

Oct 21, 2017

इंदौर : शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में धारदार हथियार से  बदमाशों ने हमला कर तीन लोगों को  घायल कर दिया।  दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीनों घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती  किया है।

पहला मामला पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र में ही रहने वाले तीन से चार बदमाशों ने दो भाइयों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले भी कॉलोनी में रहने वाले रहवासियों पर हमला किया था, लेकिन पुलिस द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई और दीपावली के दूसरे दिन फिर बदमाशों ने इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया।

दूसरा मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के अंग्रेजी शराब दुकान का है। जहां विवाद के बाद नीरज नामक युवक पर अज्ञात बदमाश ने  चाकू मार घायल कर दिया। फिलहाल युवक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं। वहीं घायलों का उपचार जारी हैं।