Loading...
अभी-अभी:

तेल के गोदाम में अचानक लगी आग, लाखों का माल हुआ नष्ट 

image

Jul 12, 2017

अलीराजपुर : जिले के जोबट में आज सुबह एक तेल के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड द्वारा डेढ़ घंटे की लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन गोदाम में पड़ा तेल और मशीन जलकर राख हो गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। जिसमें करीब 20 लाख के तेल समेत अन्य समान का नुकसान बताया गया। गोदाम मालिक ने आग लगने की सूचना जोबट थाने पर दी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। लेकिन आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात बताया जा रहा हैं।