Loading...
अभी-अभी:

बन्दर के आतंक से ख़ौफ़जदा है ग्रामीण

image

Jan 19, 2018

नीमच। जीरन तहसील मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम कुचडोद के ग्रामीणजन इन दिनों एक बंदर की दहशत से ख़ौफ़ज़दा है। करीब 10 दिन पहले एक बंदर गांव में आया है जिसकी वजह से ग्रामीण खौफ में है। यह बंदर बच्चों और महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। करीब 3000 की आबादी वाले इस गांव मे बंदर ने अब तक एक दर्जन बच्चों और महीलाओं को काट लिया है। बंदर भी अजीब स्वभाव का है जो केवल महिलाओं एवं बच्चों को काटता व खरोंचता है। जबकि पुरूषों से दोस्ताना व्यवहार करता है। ग्रामीणों की माने तो बंदर स्वभाव से पालतू लग रहा है। संभवत: जिसे उसके मालिक ने इन्ही हरकतो के चलते छोड दिया होगा। बंदर के हमलों से परेशान ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। जिस पर औपचारिकता पूरी करने के लिए वनविभाग द्वारा एक पिंजरा गांव के बस स्टेंड पर रखवाया गया है। मगर 5 दिन बीतने के बाद भी बंदर इस पिंजरे मे नहीं गया। बंदर की चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। कि बंदर पिंजरे के आस पास तो घूमता है मगर पिंजरे में फलों को खाने अंदर नही जाता। यदि कोई इसे पकडने का प्रयास भी करता हैं तो वह भाग जाता हैं या उसे घायल कर देता है। ऐसे में ग्रामीणों का आक्रोश वन विभाग के प्रति बढ़ता जा रहा है। जो अपनी जिम्मेदारीयों को ग्रामीणो पर थौप रहा है। लगता है जिले का वन अमला उस वक्त की बाट जोह रहा है जब कोई बडा हादसा हो।