Loading...
अभी-अभी:

बोल बम के जयकारों के साथ शुरू हुई विधायक की कावड़ यात्रा

image

Jul 15, 2017

देवास : सोनकच्छ में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विधायक राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में सावन माह में  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ो शिव भक्त बोल बम के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा में  शामिल हुए। वही यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा के शुभारंभ में उच्च शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपी कृष्ण व्यास, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा सहित सभी अतिथियों ने कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया।

पिपलेश्वर कावड़ यात्रा के तत्वधान में इस वर्ष भी सोनकच्छ विधायक राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में कावड़ यात्रा का  आयोजन किया गया। यात्रा  सुबह 11 बजे कलिसिन्द नदी के पावन तट से  जल भरकर प्रारम्भ हुई। साथ ही हजारों शिव भक्तों के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए।  नगर में जगह-जगह विधायक राजेन्द्र वर्मा सहित शिव भक्तों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही बोल बम के जयकरों से नगरवाशी झूम उठे।  वही झांकी का भी आयोजन किया गया।  जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कावड़ियों के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई। विधायक राजेन्द्र वर्मा ने कहा कि यात्रा का प्रमुख उद्देश्य  हर खेत में हरियाली हो, हर घर में खुशहाली, साथ ही  देश प्रदेश व सोनकच्छ क्षेत्र में  सुख समृद्धि बनी रहे।