Loading...
अभी-अभी:

महादेव की 76 फीट ऊंची आसमान छूती प्रतिमा को देखने भक्तों का लगा तांता

image

Jul 10, 2017

जबलपुर : भगवान शिव की अब तक आपने अनेक आसमान छूती प्रतिमाएं देखी होंगी। लेकिन जबलपुर शहर में महादेव की एक ऐसी प्रतिमा हैं, जिसकी ऊंचाई करीब 76 फीट हैं। आसमान छूती इस प्रतिमा को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। प्रतिमा के नीचे एक गुफा भी बनाई गई हैं। जहां भोलेनाथ का दिव्य स्वरूप देखने मिलता हैं। यह प्रतिमा भारत में मौजूद महादेव की सर्वाधिक ऊंची प्रतिमाओं में शामिल हैं। जबलपुर के विजयनगर की कचनार सिटी में स्थित इस प्रतिमा की ऊंचाई 76 फीट हैं। इतनी ऊंची प्रतिमा बनाने में कारीगर को अनेक वर्ष लगे। पीछे हिमालय पर्वत का भी दृश्य नजर आता हैं। जो कि दूर से देखने पर असली के ही प्रतीत होता हैं। भोलेनाथ के सामने ही कुछ दूरी पर नंदी के भी दर्शन होते हैं। प्रतिमा की भव्यता शहर में ही नहीं लगभग पूरे भारत में फैल चुकी हैं। यही वजह हैं कि अब यहां सावन सोमवार और महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ जमा होती हैं। साथ ही भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता हैं। इस दिन बड़ी संख्या में लोग यहां जुटते हैं और विशेष पूजन का आयोजन भी किया जाता हैं।