Loading...
अभी-अभी:

शादी का झांसा देकर युवक ने किया आदिवासी युवती से दुष्कर्म

image

Oct 9, 2017

रायसेन : शादी का झांसा देकर युवक सूमो तिवारी मासूम के साथ दुष्कर्म करता रहा। 6 माह का गर्भ धारण हुआ तब युवती ने देवनगर देहगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

लड़की के चाचा नन्हे लाल आदिवासी ने बताया कि लड़की का भाई और आरोपी सूमो तिवारी दोनों ध्रेसर पर साथ काम करने जाते थे, मौका पाकर युवक ने शादी का झांसा देकर  लड़की से दुष्कर्म किया, जिससे 6 माह का गर्भ धारण हो गया।

आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल 376 का मामला दर्ज कर लिया हैं। देवनगर देहगांव थाना प्रभारी राजपाल जादोन ने मीडिया से बताया कि दोनों एक ही ग्राम मुंगालिया के रहने वाले हैं, पड़ोस में ही रहते हैं। युवती ने सोनू तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट की हैं, अपराध कायम कर जांच की जा रही हैं।