Loading...
अभी-अभी:

मैहर से भाजपा प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी पहुंचे नामांकन दाखिल कराने

image

Nov 7, 2018

वरूण शर्मा : मध्यप्रदेश के सतना में जब मैहर से भाजपा प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो एकबारगी लोग यह देखकर चौंक गए कि नेताजी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के हाथ में अस्थि कलश कैसे। इससे पहले की लोग तरह-तरह के कयास लगाते कि नारायण त्रिपाठी ने स्वयं बताया कि इन कलशों में वो एक-एक के सिक्के हैं जो उन्हें क्षेत्र की जनता ने बतौर शगुन दिया है।

मैहर से भाजपा प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी आकर्षण का केंद्र बने रहे। दरअसल, वो जब नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे तो उनके हाथ में एक कलश था जिसका मुहाना लाल कपड़े से ढका हुआ था। देखते ही देखते कलशों की तादाद बढ़ती गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ताओं के हाथ में कलश ही कलश दिख रहे थे। हर कलश का मुहाना लाल कपड़े से ढका हुआ था। एकबारगी देखने में यही लगा मानो सबके हाथ में अस्थिकलश हैं। बाद में कलशों की कहानी कुछ और निकली। दरअसल, चुनाव लड़ने के लिए निर्वाचन आयोग में 10 हजार रुपए की जमानत राशि जमानत जमा होती है। लिहाजा उस जमानत राशि को भाजपा प्रत्याशी ने अपने क्षेत्र की जनता से 1-1 रुपए शगुन के रूप में एकत्रित किए। कुल 17 हजार इकठ्ठे हुए। जनता से मिले 1-1के सिक्कों को मिलाकर उन्होंने जमानत की राशि 10 हजार रुपए जमा किए। कुल 12 कलशों में ये सिक्के रखे गए थे। रिटर्निंग ऑफिसर ने भी उन सिक्कों को जमानत के रूप में स्वीकार किया।