Loading...
अभी-अभी:

झाबुआ में कांग्रेस का विरोध सरकार की नाकामी दर्शाती है - कैलाश विजयवर्गीय

image

Oct 21, 2019

विकास सिंह सोलंकी - अपने बयानों से हमेशा सुर्खिया बटोरने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। झाबुआ उप चुनाव को लेकर विजयवर्गीय ने कहा है कि झाबुआ की सीट परम्परागत रूप से कांग्रेस की सीट है, लेकिन जिस तरह से वहां कांग्रेस का विरोध हो रहा है, यह प्रदेश सरकार की नाकामी है क्योंकि जो वादे सरकार ने किए, वह पूरे नहीं हुए। सरकार के खिलाफ आक्रोश है। यदि झाबुआ सीट कांग्रेस हारती है तो प्रदेश सरकार को एक सेंकड प्रदेश में रहने का अधिकार नहीं है। वहीं महारास्ट्र चुनाव को लेकर कहा कि फणनवीस सरकार ने अच्छा काम किया है। लोग कहते हैं कि पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री बना जिसके राज में भ्रष्टाचार नहीं हुआ। फणनवीस सरकार ने अच्छा काम किया है। वह ईमानदार मुख्यमंत्री हैं, महाराष्ट्र और हरियाणा में दो तिहाई से भाजपा की सरकार बनेगी।

भारत रत्न के संदर्भ में कहा कांग्रेस ने कभी भी गांधी नेहरू परिवार के आगे सोचा ही नहीं  

समिट को लेकर अखबारों में पढ़ने के बाद तो लग रहा है कि काफी सफल रहा, लेकिन मैदान में कितना सफल होता है देखने वाली बात है। वहीं सावरकर को भारत रत्न देने के महाराष्ट्र भाजपा इकाई के संकल्प पर कांग्रेस लगातार निशाना साध रहा है। इस पर कहा की कांग्रेस ने कभी भी गांधी नेहरू परिवार के बाद कभी सोचा ही नहीं, इसलिए उन्होंने उसको पढ़ा भी नहीं। पहले पढ़े, फिर कमेंट्स करें। प्रियंका गांधी के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि अनएम्प्लॉयमेंट क्या एकदम आज पैदा हो गया। हमारे यहां जितना विकास हुआ है, उस हिसाब से जनसंख्या बढ़ी है। फिर भी सर्विस सेक्टर में बहुत रोजगार निकले हैं। आज के दौर में स्वरोजगार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं निकाली हैं। प्रियंका गांधी कौन से आंकड़े पर यह बोल रही हैं, मुझे नहीं पता। केंद्र सरकार इसके लिए चिंतित है। भविष्य में रोजगार बढ़े इसके लिए सरकार काम कर रही है।