Loading...

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की मॉनीटरिंग के लिए अब एनजीओ को ​मिलेगा ठेका..

image

Oct 14, 2019

विनोद शर्मा : डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के काम की मोनीटरिंग करने में नगर निगम के अफसर फेल साबित हो गए हैं। इसीलिए अब इस काम के लिए गैर सरकारी संगठन को जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। निगम इंदौर की तर्ज पर एनजीओ को इसके लिए ठेका देगा। एनजीओ अपना एक-एक कर्मचारी कचरा वाहन पर लगाएगा। वह कर्मचारी देखेगा की कचरा वाहन में कहां-कहां से कचरा मिल रहा है। उन्हें एक रजिस्टर भी दिया जाएगा। उस रजिस्टर में कचरा नहीं देने वाले का नाम-पता भी दर्ज होगा। 

बता दें कि, यह मॉडल पांच महीने पहले ग्वालियर नगर निगम के अफसर इंदौर जाकर देख आए थे। उसे अब धरातल पर लाने की तैयारी है। शहर में कचरा कलेक्शन की जिम्मेदारी नगर निगम के अलावा ईको ग्रीन कंपनी भी संभाल रही है। 66 वार्डों में से 53 में ईको ग्रीन और 13 में नगर निगम कचरा कलेक्शन, सेग्रीगेशन का काम कर रहा है। 100 प्रतिशत सफलता नहीं मिलने पर अप्रैल में निगम के तीन अधिकारी इंदौर गए थे। वहां से उक्त व्यवस्था को देखकर आए थे। अब इस पर नगर निगम काम करने जा रहा है