Loading...
अभी-अभी:

खंडवा में 105 वर्षीय महिला ने किया मतदान, अब तक 14 बार कर चुकी हैं अपने मत का प्रयोग

image

May 19, 2019

मनीष जायसवाल : खंडवा संसदीय क्षेत्र के नेपानगर के ग्राम बदनापुर में 105 वर्षीय माहोबाई ने अपने मत का उपयोग किया। ग्राम बदनापुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 95 में मतदान कर क्षेत्र की सबसे वृद्ध महिला मतदाता बनी माहोबाई। माहोबाई ने अब तक 14 बार लोकसभा चुनाव में अपने मत का उपयोग किया है। आज भी माहोबाई व्हील चेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंची।

खंडवा संसदीय क्षेत्र के नेपानगर के ग्राम बदनापुर में 105 वर्षीय माहोबाई ने अपने मत का उपयोग किया। ग्राम बदनापुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 95 में मतदान कर बनी क्षेत्र की सबसे वृद्ध महिला मतदाता। माहोबाई ने अब तक 14 बार लोकसभा चुनाव मे अपने मत का उपयोग किया है। आज भी माहोबाई विल चेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ उनके पर पोते परिजनों और नेपानगर एस डी एम मौजूद थे। माहोबाई को मतदान करवाने के लिए अधिकारी उनके घर पहुंचे जहां से उन्हें चैयर पर लाया गया।