Loading...
अभी-अभी:

सत्ता का संग्राम : लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण में 59 सीटों पर वोटिंग

image

May 19, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 के छह चरणों में 483 सीटों पर संपन्न हो चुके चुनाव के बाद आज सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 लोकसभा सीटों, बंगाल की नौ, बिहार और मध्यप्रदेश की 8-8 सीटों समेत 59 लोकसभा सीटों पर 400 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। 

ये नेता उतरे मैदान में
अंतिम चरण में यूपी के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गाजीपुर से रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्रियों में अनुप्रिया पटेल, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, बक्सर से अश्विनी चौबे समेत कई दिग्गज मैदान में हैं। इस चरण में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई गोेवा की पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान है। इसके अलावा तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग है।

इन मशहूर हस्तियों ने डाला वोट
बता दें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर के गरही गांव में वोट डाला। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पटना में वोट डाला। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मतदान किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदान किया। बंगाल में सातवें चरण में चुनावभी हिंसा। भाटपाड़ा में गाड़ियां फूंकीं और बम चले।