Loading...
अभी-अभी:

विश्व शांति के उदे्ष्य से नवरात्र के दौरान 15000 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

image

Oct 15, 2018

इलयास खान - रायसेन में विश्व की सबसे लंबी 15 किमी लंबी चुनरी यात्रा निकालकर ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन किया गया। यह चुनरी यात्रा रायसेन के सांची रोड पर स्थित दुर्गा मंदिर से सुबह 11 बजे शुरू हुई। जो 18 किमी की पैदल यात्रा के बाद ग्राम खण्डेरा स्थित प्रसिद्व छोले वाली माता के दरबार में पहुंचेगी। इस दौरान हजारों श्रृद्वालु चुनरी यात्रा में शामिल हुए।

इस प्रकार के आयोजन का यह आठवां साल

बता दें कि चुनरी यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान कई अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतव दिखाए। नासिक, महाराष्ट्र, से आये ढोल नगाडें, डीजे के साथ यात्रा का खास आर्कषण में, ऊंट, घोड़ों की सवारी, और उज्जैन से आई भूत बारात ने जमकर शमा बांध दिया। रायसेन के इतिहास में इस प्रकार के आयोंजन का यह आठवा साल है। जिसमें इस बार विश्व की सबसे लंबी माता की चुनरी चढ़ाने का दावा किया गया। नवरात्र के दौरान हो रहे इस आयोजन में बड़ी संख्या में नगर और ग्रामीण इलाकों के श्रृद्वालु शामिल हुए।

पुलिस प्रसाशन ने किए कड़े बंदोबष्त

दरअसल यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। वही नगर के मुस्लिम समाज के लोगों ने भी श्रृद्धालुओ को पानी पिलाकर और फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत कर सांप्रदायिक सद्भाव की मिशाल पेश की। खंडेरा वाली प्रसिद्व छोले वाली मैया के दरबार में चढ़ाई गई इस चुनरी यात्रा को लेकर पुलिस प्रसाशन ने कड़े बंदोबष्त किए। वही सागर रोड पर यात्रा के दौरान वाहनों के आवाजाही पर रोक लगानी पड़ी। जिससे दिन में लगभग आठ घंटे इस रोड पर आवाजाही बाधित हुई। पुलिस प्रशासन ने इस यात्रा के तहत सागर रोड़ को 8 घंटे के लिए डायवर्ट किया जिससे विदिशा और सागर जाने वाले रास्ते को बंद करना पड़ा।

बड़ी संख्या में माताएं बहनों ने भाग लिया

नगर में आयोजित इस प्रकार के आयोजन में लोगो का उत्साह देखते ही बन रहा है। विश्व शांति के उदे्ष्य से नवरात्र के दौरान रायसेन नगर की जनता द्वारा यह 15000 मीटर लंबी चुनरी रायसेन के दुर्गा मंदिर से प्रांरभ होकर 18 किमी पदयात्रा कर प्रसिद्व खण्डेरा वाली माता के दरबार में चढ़ाई गई। कार्यक्रम संयोजक जमना सेन ने दावा किया कि यह अब तक की विश्व में सबसे लंबी माता की चुनरी है। जिसमें बड़ी संख्या में माताएं बहनों ने भाग लिया है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए जिले भर से श्रद्धालु यहां आते है।