Loading...
अभी-अभी:

सपाक्स ने संत जीडी अग्रवाल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 112 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे अग्रवाल

image

Oct 15, 2018

देवेंद्र त्रिवेदी : गंजबासौदा में गंगा नदी की सफाई के लिए 112 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पर्यावरणविद प्रोफेसर जीडी अग्रवाल का गुरुवार को निधन हो गया है। उन्‍हें स्वामी सानंद के नाम से जाना जाता था। गंगा के लिए विशेष ऐक्ट बनाने की मांग कर रहे जीडी अग्रवाल (स्वामी सानंद) ने सरकार को 9 अक्टूबर तक का समय दिया था। 87 साल के जीडी अग्रवाल ने 9 अक्टूबर तक मांग न पूरी होने के बाद 10 अक्टूबर से जल भी त्याग दिया था। बुधवार को प्रशासन ने जबरन उठा कर उन्हें एम्स में भर्ती कराया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

आज सपाक्स द्वारा सन्त जीडी अग्रवाल के सम्मान में नेहरू चौक पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन रखा। जिसमे अग्रवाल समाज सहित बड़ी संख्या में नागरिकों,साधु संतों ने पहुँचकर सन्त को श्रद्धासुमन अर्पित किए।