Loading...
अभी-अभी:

मोदी से 4 साल का हिसाब मांगने वाली कांग्रेस पहले अपनी 4 पीढ़ी का हिसाब दें : अमित शाह

image

Oct 15, 2018

देवेेंद्र पटेल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज होशंगाबाद पहुंचे और गुप्ता ग्राउंड में नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के 9 जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद होशंगाबाद में अमित शाह का यह पहला दौरा था जहां पर अमित शाह ने नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के नौ जिलों होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, भोपाल नगर, भोपाल ग्रामीण, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा के पालक संयोजक, बूथ संयोजकों के साथ ही कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सबोधित किया।अमित शाह का दौरा चुनावी लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा नेताओं की पार्टी नहीं है कार्यकर्ताओं की पार्टी है
अमित शाह के पहुंचने से पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रामशंकर चौधरी और संतोष गौर को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने सदस्यता दिलाई। अमित शाह मंच से बोले आज हम जो यहां इकट्ठे हुए हैं आने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर हुए हैं पर में एक बात कहना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश की जनता को बूथ लेबल से भी अच्छी तरह से चुनाव लड़ना आता है अमित शाह बोले भाजपा नेताओं की पार्टी नहीं है कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

कांग्रेस दे अपनी 4 पीढ़ी का हिसाब
शाह ने राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी आप मोदी जी से साढ़े चार साल का हिसाब मांगते हो। देश का गरीब जनता आपसे 4 पीढी का हिसाब मांग रही है।
अमित शाह ने मंच से बोला केंद्र की सरकार ने कांग्रेस की 10 साल की UPA सरकार से ढाई गुना ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश की जनता को दिया है। UPA सरकार ने 1 लाख 34 हज़ार मध्यप्रदेश को दिए थे शाह ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए जवाब में कहा कि मोदी जी ने 3 लाख 44 हज़ार करोड़ रुपए मध्य प्रदेश की जनता को दिया है।और ये जनता के कल्याण के लिए दिए हैं कोई एहसान नहीं किया है।

मोदीजी ने 129 योजनाएं लाकर देश का सर्वांगीण विकास किया
984 करोड़ स्मार्ट सिटी योजना के लिए दिया, 4 सौ 27 हज़ार करोड़ स्वच्छ भारत अभियान के लिए दिया, कांग्रेस ने 55 साल तक आपने देश पर राज किया देश की जनता आपसे 4 पीढ़ी का जवाब मांगती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 129 योजनाएं लाकर देश के सर्वांगीण विकास किया है। 45 हज़ार किलोमीटर से शिवराज जी ने प्रदेश में 95 हज़ार किलोमीटर सड़के बनायीं हैं। साढ़े 7 लाख हेक्टर सिंचाई से बढ़ाकर आज 40 लाख हेक्टर सिंचाई की व्यवस्था कर दी है।

मोदी सरकार ने घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम किया
गेहूं का उत्पादन 49 लाख मीट्रिक टन था जो आज 219 लाख मीट्रिक टन गेंहू का उत्पादन शिवराज सरकार ने किया है। धान का उत्पादन 17 लाख से 54 लाख मीट्रिक टन कर दिया। मोदी जी के नेतृत्व में देश की 19 सरकारें चल रही हैं  10 करोड़ गरीब परिवारों को सहारा अपनी योजनाओं से पहुँचाया है। मोदी सरकार ने देश मे NRC लागू कर घुसपैठीयों को बाहर निकालने का काम किया है। शाह ने जनता से अपील की और कहा 2018 और 2019 का चुनाव आप जिताये हमारी सरकार देश मे से एक एक घुसपैठिये को निकाल कर बाहर कर देंगे।

कार्यकर्ता महाकुंभ में जिलाध्यक्ष सहित संगठन के प्रदेश पदाधिकारी रहे उपस्थित 
कार्यकर्ता महाकुंभ में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, पार्टी महासचिव विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन,केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत, केन्द्र महिला बाल विकास राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार,म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर,प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत, गौरीशंकर शैजवार, उमाशंकर गुप्ता,रामपाल सिंह, सुरेन्द्र पटवा,  विश्वास सारंग सहित सांसद राव उदयप्रताप सिंह सहित नौ जिलों के पार्टी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आठ जिलों के जिलाध्यक्ष सहित संगठन के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।