Loading...
अभी-अभी:

तमनारः आयुष स्वास्थ्य मेला में 187 लोग हुये लाभान्वित, आयुर्वेद व एलोपैथी पद्धति से किया गया उपचार

image

Sep 13, 2019

दुलेन्द्र कुमार पटेल - छत्तीसगढ़ शासन आयुष विभाग के संचालक व जिलाध्यक्ष श्री यशवंत कुमार के दिशा निर्देशन जिला आयुर्वेद अधिकारी रायगढ़ संरक्षक डॉ जीएस पटेल के कुशल मार्गदर्शन में विकास खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला 12 सितम्बर को मंगलम भवन तमनार में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजन किया गया। आयुष स्वास्थ्य मेला में आयुर्वेद व एलोपैथी पद्धति से 187 मरीजों का जांच उपचार एवं रक्त परीक्षण किया गया। जिसमें हिमोग्लोबिन 8, ब्लड शुगर 38, मलेरिया 4,  कुल 42, एलोपैथी 47, आयुवैदिक 98, कुल 187 लोग लाभान्वित हुए। सर्वप्रथम शिविर का शुभारम्भ भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन कर किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश पटेल ने बताया कि आयुर्वेद के दो मुख्य उद्देश्य स्वस्थ्य व्यक्ति के स्वास्थ्य रक्षा करना, रोगी व्यक्ति के रोग का उपचार करके रोग को दूर करना है।

दीर्धायु जीवन हेतु आयुर्वेद को अपनाने की अपील

आयुर्वेद से होने वाले लाभ व उपयोग के बारे में जानकारी के साथ ही मेले में दैनिक व ऋतु अनुकूल दिनचर्या एवं ऋतुचर्या की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि मुकुन्दमुरारी पटनायक ने कहा कि प्राचीन भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद पद्धति का जीवन में आत्मसात करना चाहिए। जनोपयोगी, रोगमुक्त शरीर के लिए दीर्धायु जीवन हेतु आयुर्वेद को अपनाते सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लेने अपील किया गया। अतिथि बिहारी लाल पटेल, विनायक पटनायक, विनोद बाबा ने भी आयुष स्वास्थ्य मेला में लोगों को आयुर्वेद पद्धति जांच परीक्षण से कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। इससे रोग जड़ से छुटकारा मिलती है। आयुष विभाग छग शासन की विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लेकर स्वास्थ्य निरोगमय रहें। विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला में आयुर्वेद विशेषज्ञ द्वारा विभिन्न व्याधि जैसे वात व्याधि, श्वास कास, जीर्ण ज्वर, चर्म रोग, स्त्री रोग, अर्शभगंदर, नेत्र रोग, कमला पाण्डु, जराव्याधि, दुर्ब्यालता, वृक्कविकार, बाल रोग एवं अन्य जटिल रोगों का निदान कर सभी व्याधियों का निःशुल्क औषधी वितरण किया जाता है।