Loading...
अभी-अभी:

भाजपा ने बड़वानी के युवा चेहरे पर जताया भरोसा, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को दिया राज्यसभा टिकट

image

Mar 12, 2020

सचिन राठौड़ : मध्य प्रदेश के राज्यसभा की दूसरी सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़वानी के डॉक्टर सुमेरसिंह सोलंकी का नाम जारी किया है। बता दें कि, डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी पीजी कॉलेज में हिस्ट्री के सहायक प्राध्यापक है एवं भोज यूनिवर्सिटी इंदौर सम्भाग के क्षेत्रीय निदेशक है।

विधानसभा की दावेदारी कर चुके हैं सोलंकी
सोलंकी संघ से जुड़े होकर विधानसभा की दावेदारी कर चुके हैं। वहीं सांसद के लिए भी दावेदारी कर चुके हैं। आज भी हरदिन की तरह डॉक्टर सुमेर सिंह कॉलेज में थे और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि भाजपा की राज्यसभा निर्वाचन की सूची में उनका नाम जारी हुआ है। खबर लगते ही सुमेर सिंह सोलंकी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। 

सुमेर सिंह सोलंकी का बयान
सुमेर सिंह सोलंकी का कहना है कि, अभी उन्हें इस बारे में सूचना मिली है और अगर उन्हें मां भारती की सेवा करने का मौका मिलता है तो वह निश्चित रूप से करेंगे।